मुंबई आई एक नई खुशी
==============
खुशी की खबर यह है कि मुंबई में एक नई खुशी का संचार हो गया है। खुशी यह कि देहरादून से एक अल्हड़ जवान लड़की इस मायानगरी में पदार्पण कर चुकी है। उसका नाम ऐसा है कि आप सुनते ही खुशी से झूम उठेंगे।
नाम है उसका - खुशी। खुशी अंसारी।
बला की खूबसूरत, अंखियां कजरारी।
आर्ट ग्रेजुएट है और लॉ की स्टूडेंट रही है। इस कमीनी अदाकारी ने लॉ की पढ़ाई छुड़ा दी। लेकिन, अब सुकून यह है कि वह बॉलीवुड में प्रवेश कर चुकी है। देहरादून में जब थी तब ही मॉडलिंग का चस्का लग गया था। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था और बन गई - *"मिस फिटनेस मॉडल २०१८"*! वह रैम्प वॉक भी कर चुकी है और एक मॉडल के रूप में पसंद भी की जाती रही है। अब मुंबई में नया मुकाम बनाना है। करीना करिश्मा को पसंद करनेवाली खुशी अंसारी खुद भी वैसी ही अभिनेत्री बनने की इच्छा रखती है।
खादिर भाई पीआरओ