सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने वाली नाजिया इलाही महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग
किनवट पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत देकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस्लाम धर्म, पैगंबर मोहम्मद साहब और मुस्लिम समाज के बारे में आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने वाली महिला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला द्वारा लगातार ऐसे वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे समाज में तनाव और धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वीडियो की जांच कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत उचित कार्रवाई करने तथा मामला दर्ज करने की मांग की है।
