किनवट से दुखद खबर सामने आई है। नारायण नगर, गोकुंदा निवासी एवं किनवट तहसील के माजी तहसीलदार उत्तम नारायण कांगणे का अल्प बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।
