किनवट में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 वर्षीय बच्ची पर हमला
किनवट शहर के सुभाष नगर भागातील हैदर चौक परिसर में आवारा कुत्तों ने 3 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची के पिता शेख वहीद शेख आमेर ने नगर परिषद से आवारा कुत्तों का तत्काल बंदोबस्त करने और पीड़ित बच्ची को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार बच्ची को पहले उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर आदिलाबाद में उपचार के लिए रेफर किया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने भी आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
