किनवट के समाजसेवी अरुण (बालू)
भंडारे का निधन
किनवट के प्रसिद्ध बॉन्ड राइटर एवं समाजसेवी अरुण (बालू) पारप्पा भंडारे का सोमवार, 22 जून 2026 को सुबह 10 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे तहसील, रजिस्ट्री तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में लोगों की सहायता करने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से किनवट शहर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार 23 जून 2026 को सुबह 9 बजे किया जाएगा। लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 🙏💐
