Ticker

6/recent/ticker-posts

किनवट के जाने-माने एवं मिलनसार व्यक्तित्व खैर मोहम्मद खान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

किनवट के जाने-माने एवं मिलनसार व्यक्तित्व खैर मोहम्मद खान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
किनवट शहर के जाने-माने, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व खैर मोहम्मद खान का बीमारी के चलते निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उनका इंतकाल हो गया।
खैर मोहम्मद खान अपने हंसमुख स्वभाव और सभी लोगों के साथ प्रेमपूर्वक घुलने-मिलने के लिए जाने जाते थे। वे लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य भी थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन की खबर से पूरे किनवट शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
आज 30 जुलाई 2026, दोपहर 2 बजे ज़ोहर की नमाज़ के बाद, जामा मस्जिद, किनवट से उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
आज की न्यूज़ चैनल की ओर से मरहूम खैर मोहम्मद खान को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हुए अल्लाह तआला से दुआ है कि उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और उनके परिवार को यह ग़म सहने की ताकत दे।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।